पिथौरागढ़। एक कांग्रेसी नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द करने से भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में आ गए हैं। शुक्रवार को भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हार की डर से इस तरह की बयानबाजी कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि कांग्रेस को अब मालूम होने लगा है कि देश के हर राज्य में उसकी जमीन खिसकने लगी है। इस तरह की स्थिति के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि इन शब्दों की जितनी निंदा की जाए कम है।
पुतला दहन के समय भाजपा नेता राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, महेंद्र लुंठी, गणेश भंडारी, पुष्कर भाटिया, सुभाष जोशी, मनोज सामंत, कृपाल वल्दिया आदि शामिल थे।