फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तड़ी के तीन भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बस्तड़ी की आपदा से प्रभावित तीन भूमिहीन परिवारों को प्रशासन ने मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये भी मिल गए हैं। बस्तड़ी में 30 जून 2016 को आई आपदा में 23 मकान ध्वस्त हो गए थे।
विज्ञापन


इनमें से 20 परिवारों के पास सुरक्षित जगह पर मकान बनाने के लिए जमीन थी और उन्होंने मकानों का निर्माण कर लिया था। अनुसूचित जाति के विजय प्रसाद, दानी राम और भागीरथी देवी के पास सुरक्षित स्थान पर जमीन नहीं थी। उनको भूमि आवंटन का मामला न सुलझने के कारण मकान बनाने के लिए अब तक धनराशि का आवंटन नहीं हो पाया था।

बृहस्पतिवार को राजस्व उपनिरीक्षक गिरजा शंकर जोशी ने इन तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए 12-12 मुट्ठी जमीन सिंघाली कस्बे के पास उपलब्ध करा दी और उनको जमीन के कागजात भी सौंप दिए। इसके साथ ही तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किश्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


दूसरी किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि बाद में दी जाएगी। बस्तड़ी के सभी आपदा प्रभावितों के नए मकान अब बन जाएंगे। 20 मकानों का निर्माण पहले हो चुका है। तीन परिवार मकान बनाने की तैयारी करने लगे हैं। बस्तड़ी गांव में अब कोई नहीं रहता। सभी परिवार सिंघाली कस्बे के पास नए मकानों में रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें