फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दशहरा और धारचूला में सन्नाटझ्

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल में इन दिनों चल रही दशहरा पर्व की धूम के कारण धारचूला बाजार में पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा है। नेपाल से ग्राहकों का आना बंद होने के कारण नेपाल को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सभी दुकानें बंद पड़ी हैं। नेपाल में दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा पर्व पर हर जगह आयोजन होते हैं और नृत्य गीत की धूम मची रहती है।
विज्ञापन


दशहरा शुरू होने के एक सप्ताह पहले दार्चुला जिले के गांवों से लोग खरीदारी के लिए धारचूला आ गए, उसके बाद पर्व शुरू होते ही लोगों का आना बंद हो गया। इसका असर मुख्य बाजार में भी पड़ा है। व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, ओपी कापड़ी, भीम सिंह रावत आदि ने कहा कि हर साल दशहरा के मौके पर बाजार की स्थिति ऐसी ही हो जाती है। अब सोमवार से बाजार में चहल-पहल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें