फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष/जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में परिषद की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने वाले पूर्व सैनिकों के आश्रितों में से कितनों को नौकरी मिली, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही शहीदों की विधवाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महावीर सिंह राणा को दिए। कहा कि शहीदों की विधवाओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।

बैठक में कई विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि भविष्य में सभी विभागीय अधिकारियों को समय से सूचना मिल जानी चाहिए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में कारगिल दिवस 26 जुलाई के संबंध पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रिटायर्ड कर्नल आरडी जोशी के साथ ही तमाम अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें