सीयूमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने सरकार के जनविरोधी और किसान विरोधी फैसले से नाराज होकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
सीयूमो के विधानसभा प्रभारी नवीन शर्मा के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शर्मा ने कहा कि जनता ने सरकार को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई और सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत किसानों की आत्महत्या मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पहाड़ के गरीब और भूमिहीन किसानों के हित में नीति बनानी चाहिए।
किसानों के हित में कार्य करते हुए कृषि कार्यों को धरातल पर लाना चाहिए। प्रदेश सचिव राकेश वर्मा ने कहा कि सीयूमो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों तक पहुंचाएगी। पुतला दहन में शंकर राम, सुरेश जोशी, प्रकाश जोशी, रोहन बिष्ट, योगेश खर्कवाल, पवन नाथ, कैलाश कठायत, गौरव लोहनी आदि शामिल थे।