फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर संकाय के विद्यार्थियों की अलग-अलग ड्रेस होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर संकाय के विद्यार्थियों की अलग-अलग ड्रेस होगी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की ड्रेस अलग-अलग रहेगी। कॉलेज में इसी शिक्षासत्र से ड्रेस कोड लागू हो जाएगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि ड्रेस का रंग किस तरह का होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ पदाधिकारियों की जल्द ही बैठक होगी।

इसी बैठक में कपड़ों के रंग तय कर दिए जाएंगे। इस बार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले हर विद्यार्थी को निर्धारित ड्रेस में ही कॉलेज आना होगा। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने अधीनस्थ सभी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। ड्रेस का रंग तय करने की जिम्मेदारी कॉलेजों को ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश होंगे। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी को 10 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि तब तक आवेदन करने से कोई वंचित रह जाता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार रहेगा। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन सीधे कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट में भेजा जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची बाद में कॉलेज में आएगी। प्रवेश संबंधी औपचारिकता के लिए विद्यार्थी को कॉलेज ही आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें