फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना थाना घेराव के दौरान महिला हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। नैनी गांव के दो युवकों को होमगार्ड की हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप लगाते हुए थाना घेर लिया। इस दौरान लोगों का कहना था कि पुलिस मारपीट करके जबरन जुर्म कुबूल करवा रही है। साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की मार से जीवन धामी पुत्र दीवान धामी के कान के पर्दे फट गए हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन


कालाढूंगी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र पुत्र विशन राम की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को नैनी गांव के जीवन धामी समेत छह से अधिक युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया तो पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ने की बात कही।

ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को जीवन धामी समेत चार लोगों को छोड़ दिया, जबकि दिनेश सिंह धामी पुत्र भूपाल सिंह और त्रिलोक सिंह धामी पुत्र हयात सिंह धामी को गिरफ्तार दिखाकर उन्हें हत्यारा बता दिया। पुलिस पर हत्या का फर्जी खुलासे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कनालीछीना थाने का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि होमगार्ड की मौत के मामले में गांव के आधा दर्जन से अधिक युवकों को जबरन थाने में बंद किया गया और उन्हें मारापीटा गया है। थाने में घिराव के दौरान नैनी गांव की एक महिला भावना भी बेहोश हो गई। बाद में सभी ग्रामीण अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें