फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने ली हिमालय के संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व पर्वत दिवस पर केएमवीएन के पर्यटन आवास गृह में गोष्ठी हुई। इस दौरान पर्वतारोहण और साहसिक खेलों से जुड़े युवाओं ने हिमालय के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हिमालय बचेगा तभी मानव का भी अस्तित्व भी रहेगा। कहा कि सीमांत जिले के बुग्यालों, पर्वतों में ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण को जाने वाले सभी लोगों को वहां की जैव विविधता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करने और गंदगी नहीं फैलाने का अनुरोध किया जाएगा। हिमालय को बचाने के लिए कार्य कर रही संस्थाओं के माध्यम से इस संबंध में जागृति फैलाने पर भी चर्चा की गई।

कुमाऊं एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने सरकार से पर्यटन नीति के अंतर्गत पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग में शिथिलता बरतते हुए पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से नियमावली बनाने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान मां उल्का देवी वाटिका में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत और उनके साथियों ने पौधरोपण भी किया। गोष्ठी में आइस संस्था के बासू पांडेय, मनीष कसनियाल, चंचल कुमार, जया पांडेय, भूपेंद्र सिंह, पद्म सिंह, वेदप्रकाश, अजय धामी, विनोद बिष्ट, राजेंद्र सिंह, पंकज, जीतेश, हर सिंह, खड़क सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें