फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकाना क्षेत्र में तीन दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग योजना का पानी लिफ्ट नहीं होने से नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना है। टकाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। लोगों को सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क निर्माण के मलबे से घाट पंपिंग योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी लिफ्ट नहीं होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जल संस्थान आंवलाघाट और ठूलीगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति करने का दावा तो कर रहा है, लेकिन टकाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। लोग सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि करोड़ों की पेयजल योजनाओं के निर्माण के बावजूद नगर की जनता को जरूरत का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल किल्लत शीघ्र दूर नहीं की गई तो लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें