फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और बुजुर्गों को बेवजह परेशान नहीं करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में दोपहिया सवार बुजुर्ग और महिलाओं को पुलिस, सीपीयू अब अनावश्यक परेशान नहीं करेगी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इस आशय के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री पंत ने बताया कि लोगों ने उनके सामने हेलमेट पहनने के बाद भी पुलिस द्वारा दोपहिया सवार महिलाओं और बुजुर्गों की चेकिंग के नाम पर रोकने का मामला उठाया था। उन्होंने एसपी रामचंद्र राजगुरु को हेलमेट पहने बुजुर्ग और महिलाओं को अकारण न रोकने के निर्देश दिए। कहा कि वह लोग शहर में ही आ-जा रहे हैं।

हेलमेट पहने होने के बाद अन्य पड़ताल की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती। बता दें कि दोनों सवारियों के लिए हेलमेट का नियम लागू होने के बाद सीपीयू और पुलिस की सख्ती को लेकर लोगों ने आवाज उठाई है। कांग्रेस समेत कई संगठनों के लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन तक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें