पिथौरागढ़। राज्य के 2500 विद्यालयों को बंद करवाने के निर्णय से बीएड टीईटी बेरोजगारों में आक्रोश भड़क गया है। उन्होंने फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यदि सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
जिले के टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार ललित उप्रेती, दीपक चौहान, सरिता खंपा, सीमा वर्मा, दीपा पांडे और कुसुम खंपा ने कहा कि एक ओर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए बीएड टीईटी बेरोजगारों से प्राथमिक शिक्षकों के पद भरने के निर्देश दिए हैं, दूसरी ओर राज्य में सरकार विद्यालयों को ही बंद कराने जा रही है। प्रशिक्षितों ने स्कूल बंद करने पर आगामी निकाय चुनावों में भाजपा का विरोध करने की चेतावनी भी दी है।