फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य बीमा योजना बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य के अन्य जिलों के साथ ही पिथौरागढ़ में भी बंद हो गई है। इसके बदले शीघ्र ही अटल आयुष्मान योजना लागू होगी। योजना के बंद होने से जिला अस्पताल में आए गरीब मरीजों को जेब से पैसे देकर जांचें करानी पड़ी।
विज्ञापन


आठ नवंबर 2017 को बीमा कंपनी के साथ हुआ करार समाप्त हो गया था। उसके बाद फरवरी 2018 से राज्य के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में एमएसबीआई कार्ड पर इलाज नहीं हुआ, जबकि जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में अन्य मदों से उपचार जारी रखा गया। योजना से सभी मरीजों के ऑपरेशन, दवाइयां एवं जांचें निशुल्क होती रही।

इससे अस्पताल प्रशासन पर अब तक 10 लाख से अधिक का अधिभार हो गया है। मंगलवार को इस योजना को बंद कर दिया गया। योजना के बंद होने से पेट दर्द से परेशान थल निवासी गंगा राम को 238 रुपये, जबकि बुखार से पीड़ित पुनेड़ी के प्रकाश पुनेड़ा को 430 रुपये देकर जांचें करनी पड़ी।
विज्ञापन


नई योजना लागू होने एवं अस्पताल में पड़ रहे अतिरिक्त बोझ के बाद एमएसबीआई योजना को बंद किया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को नई योजना लागू होने तक पूर्ववत लाभ मिलता रहेगा। इंडोर ओपीडी के मरीजों को बीपीएल के साथ आधार कार्ड में निशुल्क सेवाएं मिलेंगी। - एचएस खड़ायत, प्रमुख चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें