फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास की बाट जोह रहे आपदा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। लगभग एक माह से टेंट में रह रहे तल्ला भदेली के आपदा प्रभावित ग्रामीण पुनर्वास की बाट जोह रहे हैं। 21 जुलाई को तल्ला भदेली में दरारें पड़ने के कारण स्थानीय युवाओं और प्रशासन ने ग्रामीणों को टेंटों में शिफ्ट किया। इसके बाद से अब तक पुनर्वास की बाट जोह रहे ग्रामीणों में मायूसी छाई है और बेहद खराब हालात में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कते लिए उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ चौना गांव में जमीन का मुआयना भी कर लिया था परन्तु ग्रामीण चौना के लिए सहमत नहीं हुए। सोमवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल ने तल्ला भदेली पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना।

उन्होंने देखा कि गांव में पड़ी दरार बड़ी होती जा रही है। ग्रामीणों ने पालीवाल के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और कहा कि हम अपना घर कैसे छोड़ें। पालीवाल ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर आपदा प्रभावित जिनके घर रहने लायक नहीं रह गए हैं, उनको प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की मांग की गई है। उनको शीघ्र प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उपजिलाधिकारी के एन गोस्वामी ने बताया है कि भदेली के प्रभावित चौना पुनर्वास के लिए सहमत नहीं हैं। इस लिए अन्य आस पास के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें