फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने फूंका सिद्धू का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौैरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के मंत्री पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को गले लगाने का विरोध करते हुए सिद्धू का पुतला जलाया। कहा कि पंजाब सरकार में जरा सी भी नैतिकता बची है तो सिद्धू को शीघ्र मंत्रीमंडल से बाहर निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सर्वमान्य नेता का जनाजा उठ रहा था देश में मातम का माहौल था, सिद्धू पाकिस्तान में खुशियां मना रहा था।

कार्यकर्ताओं ने सिद्धू की राष्ट्रीयता समाप्त करने की मांग उठाई है। पुतला फूंकने में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, ललित पंत, राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, गणेश भंडारी, कृपाल वल्दिया, पुष्कर भाटिया, राम सिंह बिष्ट, कवींद्र बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, रघुवीर सिंह, सुनील धामी, बलवंत महर, गिरीश जोशी, विनोद देवलाल, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें