फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने गंगोलीहाट विकासखंड के डम्डे, राजकीय इंटर कॉलेज दुबौला, भूलीगांव और गंगोलीहाट स्कूलों का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थित ढंग से परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिमल्टी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में स्वयं वह हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, बेसिक और डायट के प्राचार्य के नेतृत्व में तीन अन्य टीमें बनाई गई हैं। चारों टीमें परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी किशोर पंत, पूरन द्विवेदी, नीतू पुनेठा, विक्रम दिगारी, प्रकाश रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें