फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकदान अभियान को डीएम का साथ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) के पुस्तकदान अभियान को डीएम सी रविशंकर का सहयोग मिल गया है। डीएम ने अभियान के लिए स्कूल, कॉलेज के अलावा जिले के सभी महकमों को पत्र लिखकर सहयोग दिलवाने की बात कही है। सेना और अर्धसैनिक बलों का भी अभियान में सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को पुस्तकदान अभियान को लेकर सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया और गूंज संस्था के राज्य समन्वयक शैलेश खर्कवाल ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने बताया कि पुस्तकदान अभियान को आम आदमी का अभियान बनाने के लिए प्रशासन मदद करेगा। पाठ्य पुस्तकों, प्रतियोगी पुस्तकों, मनोरंजन एवं प्रेरक किताबों का विशेष रूप से संग्रह किया जाएगा।

सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि स्कूलों में बने पुस्तकालय अभियान के केंद्र होंगे। जिला मुख्यालय में सूचना विभाग में बने स्टडी सेंटर के अलावा तहसील स्तर पर नए स्टडी सेंटर बनाकर इन जगहों पर पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्य के लिए स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जाएगी और गरीब परिवार के विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें