फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में सराबोर रहा सोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छरड़ी पर्व पर शुक्रवार को सोर (पिथौरागढ़) होली के रंग में सराबोर रहा। जिलेभर में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी। होली गायन हुआ। आशीष वचनों के साथ होली गायन का समापन हुआ।
विज्ञापन


सुबह से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देने लगे थे। घर-घर, गांव-गांव में होली खेली जा रही थी। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चला। दोपहर बाद जो नर जीवे खेले फाग, वर्ष दिवाली वर्षें फाग, होली खेली खाली मथुरा को चली आज कन्हैया रंग भरे आदि गीतों के साथ होली का समापन किया गया। परंपरा के अनुसार गांव में सभी परिवारों को गुड़ बांटा गया।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने परिजनों और लोगों के साथ अपने पिथौरागढ़ आवास पर होली खेली। मंत्री आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया था। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, डीडीहाट, कनालीछीना, अस्कोट, जौलजीबी, धारचूला, मुनस्यारी, मदकोट, नाचनी क्षेत्र में होली की धूम रही। लोग रंग में सराबोर रहे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने होली की बधाई दी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को शहर में लोगों से मुलाकात कर होली की शुभकामना दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, भाजपा नेता रवींद्र सिंह बिष्ट मालदार, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, महेंद्र लुंठी, ललित पंत, भगवान पंत आदि मौजूद थे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कोश्यारी ने ऐंचोली स्थित आवास पर लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें