फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवारों के दल का बेड़ीनाग में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। वसंतोत्सव के आमंत्रण के लिए निकले साइकिल सवारों के दल का शुक्रवार को बेड़ीनाग पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह दल थल, नाचनी होते हुए शुक्रवार को बिर्थी तक जाएगा। शनिवार को दल के सदस्य मुनस्यारी, जौलजीबी को रवाना होंगे।
विज्ञापन


यहां राईआगर में डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, डॉ. संदीप कुमार ने दल के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बेड़ीनाग के कुंवर महिराज चौक पर साइकिल दल का नेतृत्व कर रहे बासु पांडे ने लोगों को 19 फरवरी से पिथौरागढ़ में शुरू हो रहे वसंतोत्सव में आने का आमंत्रण दिया। एक दिन में दल के सदस्य 100 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर रहे हैं। इस दल में त्रिभुवन महरा, जगदीश सिंह, प्रदीप राणा, संदीप मर्तोलिया, सौरव, देवेंद्र, जीवन भी शामिल हैं।

यहां दल के सदस्यों का स्वागत करने वालों में नंदन सिंह बाफिला, जीवन पंत, महेश पंत, विनोद पाठक, धीरज बिष्ट, इंद्र सिंह धानिक, मनीष पंत आदि शामिल थे। साइकिल सवार 18 फरवरी की शाम तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे और 19 फरवरी को वसंतोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


वसंतोत्सव में स्वास्थ्य शिविर लगेगा
पिथौरागढ़। वसंतोत्सव के दौरान उत्तरायण फेथ फाउंडेशन की ओर से 19 से 21 फरवरी तक मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि लोगों की कई प्रकार की जांच भी मुफ्त की जाएगी। इधर, महिलाओं ने रेखा जोशी के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को वसंतोत्सव का आमंत्रण दिया और हर घर से एक मुट्ठी चावल एकत्र किया। इस दल में मीनू भट्ट, बीना साह, कमला बोहरा, हीरा चुफाल, उमा चिलकोटी, सुशीला नागी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें