फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह के गेट के सामने और मानसरोवर वाटिका के पास मलबा फेंके जाने से निगम कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीएम एसके पांडे को ज्ञापन देकर संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और मलबा उठाने की जिम्मेदारी भी फेंकने वालों को ही दी जाएगी।

केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने ज्ञापन में कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घंटाकरण से लेकर डाकबंगले तक सड़क किनारे कई जगह मिट्टी और मलबे के ढेर लगा दिए गए हैं। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मलबा डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब प्रशासन सख्त कदम उठाएगा तभी इस तरह की हरकतों पर लगाम लगेगी। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, अशोक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें