फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशाईथल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दशाईथल महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने महोत्सव का उद्घाटन किया। विधायक ने महोत्सव स्थल में मंच बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दशाईथल महोत्सव के पहले दिन कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मां शारदे सांस्कृतिक दल के कलाकार सुरेश प्रसाद सुरीला ने रातभर कुमाऊंनी गानों से दर्शकों को बांधे रखा। महोत्सव में कल्याण बोरा, अनिल रावत, कैलाश कुमार के गीतों ने दर्शकों को थिरकने में मजबूर कर दिया।

वहीं, विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर महोत्सव में चार चांद लगा दिए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र महरा, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश बोरा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोकुल गंगोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें