फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेड़ी के मुर्गी पालकों ने छह माह में किया 40 लाख का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत मुर्गी पालन के लिए चयनित पिथौरागढ़ तहसील के भटेड़ी गांव के मुर्गी पालकों ने छह माह के भीतर 40 लाख रुपये का व्यापार किया और आठ लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
विज्ञापन


अब समूहों के माध्यम से चलाए जा रहे मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नगर के सरस बाजार में उनको दो दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दुकानों का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुर्गी पालकों को न्यूनतम दरों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले समय में यह व्यवसाय और ज्यादा बढ़ेगा।

डीएम ने बताया कि एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत दुग्ध व्यवसाय, बकरी पालन, परंपरागत खेती, मसाला उत्पादन, मुर्गी पालन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि भटेड़ी गांव के लोगों ने मुर्गी पालन व्यवसाय को चुनकर बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन


इसका फायदा गांव के लोग उठाने लगे हैं। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी, नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज जोशी, आजीविका परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें