फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले के अस्पतालों में वार्ड बॉय और आया के 115 पद रिक्त

Mon, 20 Jan 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के अस्पतालों में वार्ड बॉय के साथ आया के 115 पद रिक्त हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। कई अस्पतालों में स्वच्छक नहीं होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला मुख्यालय में दो अस्पतालों के अलावा एक संयुक्त अस्पताल और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सभी कस्बों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। इन अस्पतालों में लंबे समय से वार्ड बॉय, वार्ड आया और स्वच्छक के पदों पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ अस्पतालों में साफ-सफाई की दिक्कतें हैं।
जिले में चतुर्थ श्रेणी वार्ड बॉय के 171 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अभी भी 46 पद रिक्त हैं। वार्ड आया के भी छह पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पतालों में गंदगी न हो, इसके लिए जिले भर में 75 पद स्वीकृत हैं। इसके बावजूद जिले के अस्पतालों में 12 पदों पर ही कर्मचारियों की तैनाती हो पाई है। अस्पतालों में वार्ड बॉय और आया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख की अधिकांश जिम्मेदारी वार्ड बॉय और आया के पास ही होती है। स्वच्छक के पद रिक्त होने से भी साफ-सफाई की समस्या बढ़ रही है। अस्पतालों में आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की तैनाती की जाती है लेकिन जौलजीबी, मुनस्यारी, थल सहित जिले के दूरस्थ अस्पतालों में यह भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोट
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की कमी से कुछ अस्पतालों में दिक्कतें आ रही है। शासन स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रयास चल रहे हैं। नए वर्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती हो जाने की उम्मीद है। निकाय चुनाव के चलते इस समय आचार संहिता चल रही है। इसके बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

- जेएस नबियाल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें