फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ाबे में एक महीने से बंद पड़ा है एटीएम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बड़ाबे में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम एक माह से बंद पड़ा हुआ है। एटीएम बंद होने से लोगों को धन निकासी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने बताया कि फरवरी से एटीएम में ताला लगा हुआ है। एटीएम बंद होने से लोगों को बैंक में लाइन लगानी पड़ रही है। अवकाश के दिन एटीएम से लोगों को राहत मिलती थी।

एटीएम बंद होने से लोग अवकाश के दिन धन निकासी के लिए तरस जा रहे हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक जोशी, सागर जोशी, धनंजय जोशी, जनार्दन जोशी, उत्तम जोशी, जगदीश जोशी, मोहन जोशी, दिनेश जोशी ने कहा कि एटीएम बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धन निकासी के लिए 25 किमी दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर एटीएम चालू नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करेंगे। बैंक प्रबंधन एटीएम में खराबी बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें