फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में गणपति महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में गणपति महोत्सव शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी पर नगर में भगवान गणेश की भव्य शोेभायात्रा निकाली गई। रामलीला प्रबंधकारिणी हर वर्ष गणपति महोत्सव का आयोजन करती है।
विज्ञापन


शोभायात्रा गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान सदर पहुंची। मैदान में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा और अन्य पदाधिकारियों ने विधि विधान से भगवान गणपति की पूजा, अर्चना की।

देर शाम तक गणपति बाबा की पूजा, अर्चना जारी थी। भजन गायन हुआ। देर शाम भगवान गणपति की आरती हुई। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष माहरा ने कहा कि लोगों में गणेश महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें