पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मानस एकेडमी की सिटी शाखा में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आजादी से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.अशोक पंत ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आजादी की वर्षगांठ की शुभकामना दी। प्रबंधक कंचनलता पंत एवं प्रधानाचार्य ममता पंत ने भी बच्चों से देश के इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बच्चों ने कतार में खड़े होकर जय हिंद का आकार बनाकर सभी का मन मोह लिया। आइडियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पहाड़ी, राजस्थानी, नेपाली, पंजाबी गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय की प्रबंधक रमन सेठी ने शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर एशियन एकेडमी चौकोड़ी में 15 से 18 अगस्त तक कार्यक्रम होंगे। विद्यालय के प्रबंधक स्वामी बीरेंद्रानंद ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में वॉलीबाल प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।