पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में देवलथल में बहुउद्देशीय चिकित्सा एवं विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
शिविर के दौरान समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े 45 आवेदन लिए गए, जबकि राजस्व विभाग ने जाति और स्थायी प्रमाण पत्र बांटे। चिकित्सा शिविर के दौरान 90 लोगों का उपचार हुआ और दवा बांटी गई। शिविर में दो सौ लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन एकता मिश्रा, डीजीसी पीएस बनकोटी, चंद्र बल्लभ उप्रेती, विनोद मत्वाल, सुरेंद्र सिंह बसेेड़ा, मथुरा दत्त, एसके श्रीवास्तव समेत कई विभागीय अधिकारी थे।