फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर दिन में तीन घंटे यातायात बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर घाट और गुरना के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों का संचालन बंद किया जा रहा है। यदि कोई वाहन ठीक इसी अवधि में घाट या गुरना से आगे बढ़ेगा तो उसे सड़क खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए यह कदम उठाया है। इस व्यवस्था से अब थोड़ी सी राहत मिलने लगी है। जिन वाहन चालकों को इसका पता है वह 11 बजे से पहले घाट और गुरना से पार निकल रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम सी रविशंकर के सख्त आदेश के बाद अब सड़क निर्माण के काम में लगे ठेकेदारों ने धूल को बिठाने के लिए पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। यह बात अलग है कि पहाड़ को काटने के दौरान धूल निकल रही है। अब मलबा हटाने के बाद सड़क की सफाई का काम होने लगा है। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि घाट से गुरना तक सड़क फरवरी तक बन जाएगी और मार्च से गुरना से आगे को काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मशीनें पहुंचाई जाने लगी हैं। इधर, दिन के समय यातायात बंद करने से जाम कम लग रहा है। बताया गया है कि घाट से गुरना तक सड़क का निर्माण पूरा होने तक इसी तरह की व्यवस्था जारी रहेगी। डीएम ने कहा है कि हर काम मानक के हिसाब से कराया जाएगा और अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें