फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी ने कुवैत, कतर में मचाया कुमाऊंनी गीतों से धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंडी गायिका खुशी जोशी के अरब देशों के गायन कार्यक्रमों के तहत दुबई, बहरीन, कुवैत के बाद कतर में भी शानदार कार्यक्रम हुआ। कुवैत और कतर में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी कुमाऊंनी गायन का लुत्फ उठाया। 22 दिसंबर को ओमान में खुशी का गायन कार्यक्रम है।
विज्ञापन


उत्तराखंड एसोसिएशन संयुक्त अरब अमीरात के बुलावे पर पांच देशों में प्रवासी उत्तराखंडियों के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत करने गई खुशी खाड़ी देशों के कार्यक्रमों से काफी उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को कतर से फोन पर बातचीत में खुशी ने बताया कि दुबई, बहरीन, कुवैत के बाद कतर में भी कार्यक्रम शानदार रहा। प्रवासी उत्तराखंडियों ने कुमाऊंनी गीतों का खूब लुत्फ उठाया। कुवैत और कतर में स्थानीय लोग भी भारी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। कुमाऊंनी गीतों पर लोग खूब थिरके।

खुशी ने बताया कि अरब देश में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है। खाड़ी देश में अपनी संस्कृति को जानने पहचानने वाले लोगों के बीच कतई नहीं लग रहा है कि वह विदेशी धरती पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं। प्रवासी हर साल सांस्कृतिक संध्या के लिए संयुक्त अरब अमीरात आने की गुजारिश कर रहे हैं। खुशी ने कहा मौका मिला तो वह फिर अरब देशों में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड एसोसिएशन यूएई खाड़ी के पांच देशों में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर रहा है। खुशी 15 दिसंबर को दुबई, 16 को बहरीन, 18 को कुवैत और 20 दिसंबर को कतर में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं। शुक्रवार को इस दौरे का अंतिम कार्यक्रम ओमान में होना है। अप्रैल में देवी जागरण में भजन गायन के लिए खुशी को मलयेशिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें