फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगती में महाकाली के किनारे अज्ञात शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आपदा प्रभावित मांगती में महाकाली के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए लाशघर में रख दिया है। आशंका है कि यह शव 13 अगस्त की देर रात आपदा के समय लापता हुए किसी व्यक्ति की हो सकती है। शव बुरी तरह सड़ने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। मांगती में आई आपदा में नौ लोग लापता हो गए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि मांगती में महाकाली के किनारे बुधवार सुबह कुछ लोगों ने शव देखा। सूचना पर पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। यदि इस अवधि में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो उसे लावारिस मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। बता दें कि मांगती एवं मालपा में आई आपदा के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने करीब 25 दिन तक खोजबीन का अभियान चलाया था, लेकिन मलबे में दबे लोगों का कोई पता नहीं चल पाया।

तभी यह आशंका जताई गई थी कि कुछ शव महाकाली में बह गए होंगे। अब महाकाली का जलस्तर कम होने लगा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को नदी के किनारे लगातार गश्त करने को कहा गया है। आशंका है कि नदी से कुछ शव और बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें