फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी क्षेत्र में न हो पेयजल संकट : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने पेयजल महकमे को निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी पानी का संकट पैदा न होने पाए। डीएम ने पेयजल किल्लत वाले स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था से पानी वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने नैनीसैनी के पास ओड़माथा में सोलर पंप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। पेयजल महकमे के अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पेयजल समस्याग्रस्त इलाकों में पानी वितरण की वह रोज स्वयं निगरानी कर रहे हैं। पेयजल समस्या के समाधान के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ही शिकायत पंजीकरण के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। नियंत्रण कक्षों में पंजीकृत शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक वाहट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। कहा कि ट्यूबवेल और सोलर पंप हाउसों के माध्यम से भी पानी का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी पिलाना विभाग की जिम्मेदारी है, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। कोई भी इलाका पेयजल संकटग्रस्त रहता है तो इसको गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें