फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जर्जर 11 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विद्यार्थियों के लिए खतरा बने 11 विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इन बदहाल विद्यालयों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को 95.38 लाख रुपये मिले हैं। भवनों की मरम्मत से यहां पढ़ने वाले 300 से अधिक विद्यार्थियों को खतरे से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मूनाकोट विकासखंडों में ग्यारह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाल और जर्जर हैं। इन विद्यालय भवनों की छत और दीवारों पर दरारें पड़ने से खतरा बना है। विद्यार्थी यहां खतरे के बीच पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
विद्यालय भवनों की टूटी खिड़कियां और दरवाजे भी जाड़ों में विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। आखिरकार शिक्षा विभाग ने इन भवनों की मरम्मत की जिम्मेदारी पेयजल निगम पिथौरागढ़ और उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड हल्द्वानी को दी गई है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों की मरम्मत के लिए मिला है बजट
विकासखंड विद्यालय धनराशि
डीडीहाट उच्च प्राथमिक विद्यालय अजेड़ा 9,71,000
डीडीहाट प्राथमिक विद्यालय कांडे, बरला 9,76,000 रुप
धारचूला उच्च प्राथमिक बोंगलिंग 9,99,000
धारचूला प्राथमिक विद्यालय दायर, रांथी 9,79,000
धारचूला प्राथमिक विद्यालय तल्ला धामीगांव 9,66,000
गंगोलीहाट प्राथमिक विद्यालय कफलाड़ी 8,46,000
मूनाकोट उच्च प्राथमिक बगड़तोली 9,63,000
बेड़ीनाग प्राथमिक विद्यालय ब्याती 8,33,000
बेड़ीनाग प्राथमिक विद्यालय कालेटी 2,90,000
बेड़ीनाग प्राथमिक विद्यालय चचरेत 7,81,000
कोट-
ग्यारह विद्यालयों के भवनों के सुधारीकरण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। इनके भवनों की मरम्मत कार्य के लिए धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को दे दी गई है। - तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें