पिथौरागढ़। वन बीट अधिकारी/ वन आरक्षी संगठन ने शुक्रवार को लंबित मांगों को लेकर बांह में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों का कहना है कि वह लोग लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों से समाधान की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंप 10 फरवरी तक विरोध प्रदर्शन करने और उसके बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। यहां संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष जसवंत देउपा, महामंत्री गौरव आर्या, उपाध्यक्षा प्रियंका पंत आदि मौजूद रहे।