फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 वाहन के लिए सड़क पर 6 घंटे का इंतजार

Mon, 19 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी विकासखंड में 108 आपातकालीन सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। सेराघाट दानीबगड़ की बुजुर्ग महिला को 108 वाहन के आने के लिए छह घंटे तक सड़क में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया गया है कि दानीबगड़ निवासी 65 वर्षीय तुलसी देवी को रविवार की शाम कुत्ते ने काट दिया। इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और बेहोशी आने लगी। तुलसी का बेटा भगत सिंह गांववालों की मदद से किसी तरह सेराघाट पहुंचे। उससे पहले 108 सेवा को फोन कर दिया गया था। छह घंटे तक सड़क पर इंतजार के बाद भी जब 108 वाहन नहीं आया तो परिजनों ने प्राइवेट वाहन की व्यवस्था की और घायल महिला को रात दो बजे मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया गया।

तुलसी देवी का इलाज कर रहे डॉ. प्रकाश ने बताया कि इलाज मिलने के बाद स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। विकासखंड में 108 आपात सेवा की अव्यवस्था से लोग भारी गुस्से में हैं। बताया गया है कि स्टाफ की कमी के कारण यहां रात के समय लोगों को 108 वाहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सरकार की इस आपात सेवा में हो रही दिक्कत से आम लोग खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि स्टाफ की कमी पूरी करने की जिम्मेदारी सरकार और आपात सेवा का संचालन कर रहे लोगों की है। इसका खामियाजा लोग क्यों भोगें। मांग की है कि तत्काल स्टाफ की तैनाती की जाए और लोगों को 24 घंटे सेवा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें