फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रमिक मिलने पर होटल स्वामी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने होटलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान होटल में नेपाल के तीन बाल श्रमिक पाए जाने पर टीम ने होटल स्वामी को नोटिस जारी किया।

‘आपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने होटल, ढाबों और दुकानों में अभियान चलाया। इस दौरान आपी माटी रेस्टोरेंट में तीन बाल श्रमिक काम करते पाए गए। इस पर टीम ने रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक गर्ब्याल निवासी गर्ब्याल खेड़ा को नोटिस दिया। साथ ही नोटिस का जवाब देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बाल श्रम और बाल विवाह निषेध कानून की भी जानकारी लोगों को दी। साथ ही नगर क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए। टीम में प्रभारी पीसी मेलकानी, प्रभारी कोतवाल प्रेम पाल सिंह, सौरभ राठी, देवेंद्र सिंह, एसआई ममता, धीरज टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें