फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन बनाने में बांज के पेड़ों की न दें बलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऊर्जा निगम की ओर से मढ़मानले के दांगड़ में बनाए जा रहे विद्युत सब स्टेशन को अन्यत्र बनाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि बांज के पेड़ों को उखाड़ कर गायब किया जा रहा है। इससे वन संपदा को खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


जिपं सदस्य गोदावरी देवी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे को सौंपे ज्ञापन कहा कि पूर्व में मढ़मानले में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत था। कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा मढ़मानले में स्वीकृत सब स्टेशन को ग्राम पंचायत खर्कदोली के अंतर्गत राजस्व गांव दांगड़ में बनाया जा रहा है। कहा है कि राज्य सरकार की जिस बेनाप भूमि में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वहां बांझ के करीब 300 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं।

कहा है कि कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। कहा है कि यदि उक्त भूमि में यदि सब स्टेशन लगाया जाता है तो ग्रामीणों का गोचर, पनघट भी प्रभावित होता है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हरे-भरे बांज के पेड़ों को काटे जाने पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग उठाई है। उधर, जिलाधिकारी ने मामले में जांच का भरोसा दिलाया है। जिपं सदस्य ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को भी पत्र भेज वन संपदा को बचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें