फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनू को मनाने का सिलसिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस और एनएसयूआई के बड़े नेता इस्तीफा देने वाले युवा नेता दीपक तिवारी दीनू को मनाने में जुट गए हैं। दीनू ने पिथौरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष की सीट पर गुटबाजी और मनमानी के कारण हारने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को समाचार पत्र में इस्तीफे की खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह से ही कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं के फोन दीनू के लिए आने लगे। दीनू ने एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी निखिल कामते, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित भुल्लर के फोन आने की बात स्वीकार की है।

कहा कि शिकायत को आला कमान तक पहुंचाकर कार्रवाई कराने का भरोसा नेता दे रहे हैं। इस मसले पर बात करने के लिए उन्हें 2 दिसंबर को देहरादून बुलाया गया है। उस दिन दून में एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। देहरादून जाने के सवाल पर दीनू ने कहा कि बड़े नेताओं और साथी कार्यकर्ताओं की बात पर वह विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें