फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 समितियों के लिए 16 सदस्यों ने कराया नामांकन

Fri, 30 Nov 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में नामांकन कराते समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में 12 प्रबंध समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। विशेष समितियों के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। शनिवार को आपत्तियां दर्ज की जाएंगी और सोमवार को नाम वापसी होगी। चुनाव 10 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के निर्वाचन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र कनालीछीना, चंपावत, डीडीहाट, धारचूला, पाटी, पिथौरागढ़, बाराकोट, बेड़ीनाग से एक-एक और गंगोलीहाट, मुनस्यारी, मूनाकोट, लोहाघाट से दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आपत्तियां दर्ज कराने के बाद एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

दो से चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। तीन दिसंबर को अपरान्ह 12 से दो बजे तक नाम वापसी की जाएगी। प्रबंध समितियों के सदस्यों का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। इसके अगले दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने को लेकर शुक्रवार को बैंक में काफी गहमागहमी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें