फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णवी राइजिंग ने स्पोर्ट्स कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित प्रथम चेयरमैन फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार का मैच वैष्णवी राइजिंग स्टार ने जीता।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने किया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे हाफ में वैष्णवी राइजिंग स्टार को पेनाल्टी किक मिली। इसका फायदा उठाते हुए मोंटी ने शानदार गोल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


शनिवार का मैच फुटबाल क्लब विण और कुसौली बी के बीच होगा। निर्णायक नवीन खत्री, नरेंद्र खत्री, गिरीश जोशी रहे। आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट और दिनेश कापड़ी ने सुनाया। इस दौरान फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, भूपेंद्र चौहान, आनंद रावत, मनोज पुनेठा, किरन महर, मदन माहरा, त्रिलोक महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें