फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग, अस्कोट की बिजली रातभर गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग/अस्कोट। बिजली लाइन में पेड़ गिरने एवं चैंबर फटने से बेड़ीनाग और अस्कोट क्षेत्र के गांव बृहस्पतिवार रात पर अंधेरे में डूबे रहे। इससे हजारों की आबादी की काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


बेड़ीनाग क्षेत्र में अपरान्ह करीब पांच बजे बत्ती गुल हो गई। हालांकि बाद में साढ़े सात बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु रही। इसके बाद तेज बारिश के दौरान अंधेरा पसर गया। इसके चलते समूचे विकास खंड के गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कई स्थानों पर तेंदुए और अन्य वन्य जीवों का आतंक बना है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि गंगोलीहाट से आठ किमी दूर पाटी गांव में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे लाइन से पेड़ हटाकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। उधर, अस्कोट में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के जेई कुंदन राम ने बताया कि चैंबर फटने से आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें