फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के ऋषि पंचमी मेले में उमड़े मेलार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भाद्रपद की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का परंपरागत मेला हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। मेले में खरीदारी को भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान नाग मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


ऋषि पंचमी पर्व पर सुबह से ही नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी शंकर दत्त पंत ने भक्तों को पूजा कराई। पूजा में गराऊं, साहगराऊं, पौसा, पुस्तौला, बड़ेत, बाफिला, भटीगांव आदि गांवों के लोगों ने शिरकत की। महिलाओं ने नाग देव को दूध अर्पित किया। इस दौरान बाजार में भी मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मौसम सुहावना रहने से स्थानीय के साथ ही बाहर से आए व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे।

मैदानी क्षेत्र से आए व्यापारियों ने दो दिन पहले ही अपनी दुकानों के लिए जगह घेरना शुरू कर दिया था। मेले में बच्चों के खिलौने, जलेबी के साथ ही रिंगाल से बने सुप्पे, डोके, डलिया आदि की खूब बिक्री हुई। मेले में शांति व्यवस्था के लिए एसओ बिजेंद्र साह के नेतृत्व में पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा। मेले के दौरान पुरानी बाजार में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। अब आठ दिन बाद रात का मेला संपन्न होगा।
विज्ञापन


शिखर धुरा घाम आग्योछ छोड़ दे भिना...
बेड़ीनाग। परंपरागत ऋषि पंचमी मेले में महिलाओं ने जहां खरीदारी की, वहीं बाद में उन्होंने झोड़ा, चांचरी और अन्य खेलों का आनंद उठाया। पौसा, पुस्तौला, बाफिला, चनकाना, राममंदिर, बालेश्वर, बागेश्वर, थल, गंगोलीहाट, शेराघाट आदि स्थानों की महिलाओं ने पुरुषों के साथ खेलों का आनंद उठाया। महिलाओं ने हुड़के की थाप पर ‘शिखर धुरा घाम आग्योछ छोड़ दे भिना धपेली...’ गाकर खेल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें