फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में भी नहीं मिल रहा लोगों को पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग योजना में सिल्ट आने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बृहस्पतिवार को नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आया। लोगों को दिन भर पीने के पानी के लिए स्टैंड पोस्ट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में बृहस्पतिवार को शहर के जगदंबा कॉलोनी, जीआईसी, डिग्री कॉलेज, न्यू सेरा, आईटीआई और केदार पुनेड़ी में पानी नहीं आया। नगर में इस समय घाट, आंवलाघाट और ठूलीगाड़ से पानी की सप्लाई होती है। बारिश के बाद बारहमासी सड़क का मलबा नदी में जाने से पानी गंदा हो गया।

आंवलाघाट में बिजली की सप्लाई बाधित होने से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इस कारण इन क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर के अधिकतर हिस्सों में सड़क नहीं होने से पानी का टैंकर भी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में लोगों को नौले, धारों या फिर स्टैंड पोस्टों से जलापूर्ति करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


दोनों योजनाओं से पानी कम लिफ्ट होने से सप्लाई नहीं दी गई। दिन में लिफ्ट होने पर पानी दिया जाएगा। जीआईसी और डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह सप्लाई दी जाएगी। -चंद्रमोहन चनकन्याल, जेई, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें