पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। महाविद्यालय में शुल्क वृद्धि को लेकर छात्र भड़क उठे हैं। भड़के छात्रों ने पिथौरागढ़ कालेज में तालाबंदी की। वहीं बेड़ीनाग में छात्रों ने कुलपति का पुुतला फूंककर गुस्सा जताया। छात्रों ने शुल्क वृद्धि वापस न लेने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
बुधवार को एलएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र कालेज परिसर में एकत्र हुए और शुल्क वृद्धि पर विरोध जताते हुए कालेज में तालाबंदी कर दी। इस मौके पर छात्रों ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि के फैसले को छात्र विरोधी बताया और इसके खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। इस बीच महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को निदेशालय की ओर से शुल्क वृद्धि का फैसला स्थगित करने की जानकारी दी।तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, शिवम, अमित, मुकेश, धीरज, शिवानी, दीपक, किशोर, सोनल, भुवन आदि थे।
दूसरी ओर बेड़ीनाग महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष भरत डांगी के नेतृत्व में एकजुट हुए छात्रों ने शुल्क वृद्धि पर कुुलपति का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शुल्क वृद्धि लागू होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस दौरान अंजलि कोश्यारी, किरन राठौर, हिमांशी, किरन पाठक, चेतना पंत, नेहा राठौर, मोनू राठौर, गोकुल नेगी, प्रकाश, रोहित बिष्ट, आशीष आदि थे।