फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के महानिदेशक से मिले सीमांत के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी के सहयोग से दिल्ली और हिमाचल के शैक्षिक भ्रमण पर गए तहसील धारचूला के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को दिल्ली में एसएसबी के महानिदेशक रंजीत कुमार मिश्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन


एसएसबी की 11वीं वाहिनी की ओर से धारचूला तहसील के सीमांत गांवों के 10-10 छात्र-छात्राओं को 13 दिनों के शैक्षिक भ्रमण पर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश ले जाया गया है। दिल्ली में डीजी से मुलाकात के दौरान सीमांत के बच्चों ने एसएसबी में अधिकारी वर्ग में भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता आदि की जानकारी हासिल की।

भारत में एसएसबी कितनी लंबी सीमा की सुरक्षा करती है आदि प्रश्न किए, जिनका जवाब डीजी ने दिया। शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व कर रहे एसएसबी के सहायक सेनानी डॉ. भरत चौधरी ने बताया कि बच्चे एसएसबी मुख्यालय में महानिदेशक से मिलकर काफी खुश थे। बच्चों से एडीजी एसएसबी ज्योर्तिमय चक्रवती, आईजी एसएसबी चंचल चंद्रशेखर ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें