पिथौरागढ़। नवोदय पर्वतीय कला केंद्र (पर्वतीय सांस्कृतिक लोक कला समिति) के कलाकार ऋषिकेश में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आठ मार्च को पिथौरागढ़ के लोक उत्सव हिलजात्रा का मंचन करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे।
समिति के निदेशक हेमराज बिष्ट ने बताया कि 4 से 8 मार्च तक हो रहे योग महोत्सव में 8 मार्च को बाबा रामदेव मुख्य अतिथि होंगे। 40 सदस्यीय दल बुधवार को उनके नेतृत्व में ऋषिकेश रवाना हो रहा है। बताया कि दल इससे पहले वर्ष 2008 के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भी प्रतिभाग कर चुका है। समिति के सांस्कृतिक सचिव गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि समिति का सांस्कृतिक दल 22 से 28 मार्च तक राजस्थान के जोधपुर में होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्तराखंड की ओर से हिस्सा लेगा।