फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को नहीं लाया जा सका मुनस्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील के दूरस्थ क्षेत्र पाछू में शनिवार को मिले संदिग्ध व्यक्ति को खराब मौसम के कारण मिलम से मुनस्यारी नहीं लाया जा सका है। रास्ता बंद होने से पुलिस, प्रशासन और गुप्तचर इकाईयों के लोग भी मिलम नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी ने पाछू गांव में शनिवार को एक बाहरी युवक को घूमते हुए पाया। पूछताछ में उसके मध्य प्रदेश के होने की पुष्टि हुई है। आईटीबीपी ने उसी दिन पुलिस, प्रशासन को युवक के बारे में जानकारी दे दी थी। आईटीबीपी युवक को मिलम पोस्ट में ले आई। मुनस्यारी मुख्यालय से मिलम आईटीबीपी पोस्ट तक जाने वाला एकमात्र पैदल मार्ग बर्फ से पटा होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलम नहीं जा पा रही हैं।

संदिग्ध व्यक्ति को मिलम से एयर लिफ्ट करके ही मुनस्यारी लाया जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि युवक बीमार था, उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। युवक के बारे में इससे अधिक कोई जानकारी घटना के चार दिन बाद भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें