फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 को लगेगा वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेवायोजन विभाग के सौजन्य से 6 मार्च को जिला मुख्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोेजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 20 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इन कंपनियों में 1500 से 2000 कार्मिकों की नियुक्ति की जानी है। इससे कक्षा 8वीं पास से बीसीए, एमबीबीएस नैचुरोथेरेपी डिग्रीधारियों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से होगा। कक्षा 8वीं पास, हाइस्कूल, इंटर, आईटीआई, वाहन चालक, बीसीए, एमबीबीएस, नैचुरोथेरेपी डिग्रीधारी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। बताया कि कुमाऊं के सभी जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध पंजीकरण प्रपत्र ऑफ लाइन संबंधित कार्यालयों में जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।

बताया है कि हल्द्वानी में भी रोजगार मेला लगना है। जिन अभ्यर्थियों ने हल्द्वानी रोजगार मेले के लिए आवेदन किया है, उनके प्रवेश पत्र पिथौरगढ़ के भर्ती मेले में मान्य होंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें