फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने पेयजल मंत्री से इस्तीफा मांगा

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीवरेजयुक्त पानी पिलाने के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के लोगों को सीवरेजयुक्त पानी पिलाने के मामले में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से इस्तीफा मांगा है। यूथ कांग्रेसियों ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


युकां के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों को सीवरेजयुक्त पानी की सप्लाई करने पर प्रदेश सरकार, पेयजल मंत्री और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने आरोप लगाया कि सीवरेज युक्त पानी सप्लाई का मामला सामने आने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। जब स्रोत की सफाई कर दी गई, तब पानी का सैंपल लिया जा रहा है। सरकार मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने पेयजल मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
महासचिव शुभम बिष्ट और आनंद धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जांच पर किसी को भरोसा नहीं है।

एमईएस के ठेकेदार को दोषी ठहराकर जल संस्थान, प्रशासन और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। दूषित पानी की सप्लाई कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा युकां आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में कमल भंडारी, जगदीश धामी, करन खाती, दीपक जोशी, अभिषेक कोहली, अमित जोशी, प्रकाश देवली, ऋषभ कलपासी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें