फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्नेसाइट उद्योग बंद हुआ तो रोजगार पर असर पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के छड़नदेव में एनबी मिनरल्स कंपनी की मैग्नेसाइट फैक्ट्री के समर्थन में कई लोग आ गए हैं। वहां पर 1980 से मैग्नेसाइट खनन का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खनन और फैक्ट्री बंद हुई तो स्थानीय लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा। इन लोगों में विधायक विशन सिंह चुफाल की ओर से मैग्नेसाइट के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे अनापत्ति प्रमाण पत्र में यह उल्लेख है कि सात दिसंबर 2017 को विधायक की ओर से की गई शिकायत के बाद मुख्य सचिव के आदेश पर डीएम ने 15 बिंदुओं में जो जांच की थी उसमें किसी प्रकार की कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई। कहा है कि मैग्नेसाइट फैक्ट्री और खनन से लघु जल विद्युत परियोजना, प्राथमिक स्कूल, इंटर कॉलेज, पेयजल लाइन, शिव मंदिर, मेला स्थल, घराट, लोगों के आवासों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मैग्नेसाइट उद्योग के कारण इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिल रहा है।

कई दुकानदारों और परिवारों की आजीविका चल रही है। यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी दबाव में इस उद्योग को बंद करने का प्रयास हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, निदेशक भूतत्व खनन को भी भेजी गई है। पत्र में छड़नदेव क्षेत्र के जीवन सिंह, प्रकाश सिंह, शंकर दत्त पंत, पुष्कर सिंह, दिनेश सिंह, पद्म सिंह धामी समेत क्षेत्र के 40 लोगों और दो दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें