फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हीकरण की मांग को लेकर अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर शनिवार से उत्तराखंड क्रांति दल ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने अनशन स्थल पर हुई सभा में कहा कि चिन्हीकरण के मामले में सरकारों का रवैया बेहद पक्षपातपूर्ण रहा है। सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिनको अब तक आंदोलनकारी नहीं माना गया। उनको प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पहले दिन क्रमिक अनशन पर बलुवाकोट निवासी हर सिंह बिष्ट, शकील अहमद, गोपाल भट्ट, मोहन सिंह दानू, ठाकुर सिंह बैठे।

अनशन स्थल पर उक्रांद नेता राजेंद्र रायपा, रमेश थलाल, दीवान सिंह गुंज्याल, मनोरथ भट्ट, सुरेंद्र गर्ब्याल, महेंद्र सिर्खाल, भवान सिंह बिष्ट, नरेंद्र ग्वाल आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जो लोग राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में जेल गए सभी लोगों को आंदोलनकारी का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें