फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था एवं रं यूथ फोरम की ओर से आयोजित अंडर-15 अम्टीकर क्रिकेट कप प्रतियोगिता का विधिवत समापन हो गया है। जूनियर कप का फाइनल मैच नाबी गांव एवं वन नाइट क्लब के बीच हुआ, इसमें नाबी की टीम ने वन नाइट क्लब के टीम को 3 विकेट से हराया। दूसरी ओर वरिष्ठ खिलाड़ियों का फाइनल मैच फ्रेंड्स क्लब धारचूला एवं आरकेएस सुपर किंग्स के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने अंतिम गेंद में छक्का मारकर दो रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। चालीस साल पार कर चुके वरिष्ठ खिलाड़ियों का खेल देखने लायक रहा। कभी अपने खेल के जौहर से इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को दशकों बाद खेलते देख दर्शक काफी उत्साहित दिखे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक गजेंद्र बुदियाल ने सभी खिलाड़ियों से अपनी दिनचर्या में खेल को बनाए रखने की अपील की। विशिष्ट अतिथि एवं प्रायोजक हरीश गुंज्याल, अतुल पायर ने युवतियों के लिए भी ऐसे खेल आयोजित करने की अपील की। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक राम सिंह ह्यांकी, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल ने सभी का आभार जताया। मैच के निर्णायक हेमंत बुदियाल, महेश होतियाल, करण गर्ब्याल, बृजेश नबियाल एवं भाष्कर बिष्ट थे। संचालन मोहन तत्वाल, राजू नबियाल, पप्पू गर्ब्याल ने किया। इस अवसर पर दर्जा मंत्री कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, वरिष्ठ खिलाड़ी कल्याण गर्ब्याल, पूरन ग्वाल, गुमान बिष्ट, धीरू धर्मशक्तू, मनोज खनाल, रणजीत बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें